Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन-2021 में पुरुष वर्ग में बेलीएप्पा एवं महिला वर्ग में निरमाबेन चैंपियन बने

जनवाद टाइम्स 20 November 2021
IMG-20211120-WA0007
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी के जन्म दिवस 19 नवम्बर के शुभ अवसर पर सन् 1985 से इलाहाबाद में 42.195 किमी0 का अखिल भारतीय मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मैराथन पुरुष एवं महिला दोनो वर्गो में आयोजन किया जाता है, जो प्रातः 6.30 बजे से आनन्द भवन से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम इलाहाबाद में समाप्त होती हैं।

 

IMG 20211120 WA0009जिसको माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह एवं ए0डी0एम0 (सिटी) मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट , एस0डी0एम0 सदर उपस्थित रहें, जिलाधिकारी ने धावको के साथ रूटो पर साथ-साथ भम्रण भी किया कि धावकों को कोई रास्तों में दिक्कतो का सामना न करना पड़े साथ-साथ एम्बुलेंस तथा रास्तों में नियत स्थानो पर पानी, बिस्कुट एवं अन्य सामाग्री भी वितरण किया जा रहा था, जिसमे कुल 47 महिला एवं 316 पुरुषों ने प्रतिभाग किया, जिसमे अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे पुराना मैराथन है। तथा इसमे पूरे देश के लोग प्रतिभाग करते हैं। उत्तर प्रदेश के अन्दर खेल में जागरुकता बढी है।

 

IMG 20211120 WA0008समापन के अवसर पर माननीय मंत्री श्री उपेन्द्र त्रिवारी ने कहा कि पुरूष एवं महिला दोनों वर्गो के अलग-अलग विजेता खिलाड़ियो को रू0 4,85,000/- (पुरुष वर्ग) एवं रू0 4,85,000/- (महिला वर्ग) कुल- रू0 9,70,000/- पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। जिसमे परुष एवं महिला में प्रथम विजेताओ को 02 लाख रुपये, द्वितीय विजेताओ को 01 लाख रुपये, तृतीय विजेताओ को 75 हजार रुपये दिया जाता है। साथ साथ जो 04 से 14 स्थान तक आते है उन्हें सान्तवना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए प्रदेश में 16 खेलो में 19 जनपदों में 44 छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। वर्तमान समय में प्रदेश में तीन स्पोट्र्स काॅलेज संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें बालक/बालिकाओं को भोजन, आवास, शिक्षा, प्रशिक्षण, उपकरण, चिकित्सा आदि निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए एवं युवा वर्ग को खेल में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी जिला मुख्यालयों पर स्टेडियम निर्मित करा रही है।

 

IMG 20211120 WA0007उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में खेल का माहौल बनेगा, जिससे अच्छे खिलाड़ी निकल कर आएंगे, जो उत्तर प्रदेश को ही नहीं वरन् भारतवर्ष को गौरवान्वित करेंगे।

 

प्रयागराज न्यूज़ :36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन-2021 में पुरुष वर्ग में बेलीएप्पा एवं महिला वर्ग में निरमाबेन चैंपियन बने
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल तो सैकड़ों हैं, लेकिन खेलो में असली कसौटी तों मैराथन में ही हैं, उन्होंने मैराथन में भाग लेने वालो प्रतिभागियो को बहुत-बहुत बधाईया एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब भी पुरस्कार मिलता है तो खुशी सबको होती है। समाज जनपद वासियों एवं राष्ट्र कों भी होती हैं पिछले सालो की अपेक्षा इस बार ज्यादा प्रतिभागियों मे भागीदारी सुनिश्चित की है।
36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2021 प्रयागराज परिणाम जिसमे पुरुष वर्ग प्रथम बेलीएप्पा एबी स्टेट एएसआई पूने से, द्वितीय अनिल कुमार सिंह स्टेट एएसआई पूने से, तृतीय हेत राम स्टेट एएसआई पूने से इसी तरह से महिल वर्ग से प्रथम निरमाबेन भरजती ठाकुर स्टेट गुजरात से, द्वितीय आरती पटेल स्टेट मुंबई से तृतीय तमसी सिंह स्टेट मिर्जापुर उ0प्र0 से साथ ही 04 से 14वां स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला जिसमे पुरुष वर्ग में अर्जुम, चैन सिंह, विक्रम बंगारिया, गुरूजीत सिंह, नीरज कुमार, राज कुमार चैधरी, मनोज कुमार यादव, वीरू कुमार, सर्वेश कुमार, नीतीश कुमार, राम सिंह यादव और साथ ही महिल वर्ग से मंजू रानी, दिव्यांका चैधरी, रेनू, नीता पटेल, निकिता विट्टल मात्रे, नीतू सिंह, संध्या यादव, प्रीती चैधरी, रंजना, सरोज, प्रमिला बाला को सान्तवना पुस्कार दिया गया।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़: देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न ,लाखों दीपमालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र
Next: Bihar news कोयला भरे ट्रक में छुपा कर लाए जा रहा है भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट बरामद दो गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.