Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 2 January 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बंध में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का सम्यक रूप से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी सम्बंधित अधिकारी अपने कार्यों को समय से सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन कार्य को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों/अपर नगर मजिस्ट्रेटों उम्र को उनके क्षेत्रों में बनाये गये मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।IMG 20230102 WA0088

इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की अधिसूचना 05 जनवरी को, नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि 12 जनवरी, नाम निर्देशन की जांच 13 जनवरी, नाम वापसी हेतु अन्तिम तिथि 16 जनवरी, मतदान का दिनांक 30 जनवरी, मतदान का समय पूर्वान्ह 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक तथा मतगणना का दिनांक 02 फरवरी, 2023 निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिंकों का अच्छे ढंग से प्रशिक्षण कराये जाने के लिए कहा है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, एडीएम नजूल श्री प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2023 के निर्वाचन के सम्बंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन के सम्बंध में उनके सुझाव को सुना। जिलाधिकारी ने निर्वाचन में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए वोटरों को जागरूक करने के लिए कहा है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि चुनाव के दिन यातायात की व्यवस्था को ठीक रखा जाये, जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन यातायात की व्यवस्था को चुस्त-दूरूस्त रखा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही बूथों का चयन किया गया है। मतदाता सूची में 04 जनवरी तक अपना नाम जुड़वाया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :नए साल पर राजीव ने अपनी पुस्तक ‘रक्तदान में जिंदगी’ जिलाधिकारी को किया भेंट
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : डां.राम मनोहर लोहिया से शीला देवी को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र का किया नाम रोशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.