अम्बेडकर नगर न्यूज : डां.राम मनोहर लोहिया से शीला देवी को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र का किया नाम रोशन

अम्बेडकर नगर न्यूज : डां.राम मनोहर लोहिया से शीला देवी को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र का किया नाम रोशन
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद मे राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा पीएचडी शीला देवी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है क्षेत्र का किया नाम रोशन। आपको बता दें कि शीला देवी पुत्री रामलाल राजभर ने रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज, अकबरपुर अम्बेडकर नगर के सहायक प्रोफेसर डॉ अखिलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में ‘हिंदी की समकालीन स्त्री चेतना और प्रभा खेतान का कथा साहित्य’ विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। शीला देवी वर्तमान में किशोरी रमन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अम्बेडकर नगर न्यूज : डां.राम मनोहर लोहिया से शीला देवी को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र का किया नाम रोशन

शीला देवी अम्बेडकर नगर जनपद के रसूलपुर बाकरगंज गांव की रहने वाली हैं इनके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। जबकि बड़े भाई मंशाराम राजभर भानमति स्मारक कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के प्राचार्य पद पर हैं। शीला देवी ने स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा सरदार पटेल स्मारक पीजी कालेज लारपुर से प्राप्त की है। शोध निर्देशक डाॅ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने डाॅ शीला देवी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह शोध कार्य यूजीसी मानकों के अनुसार है और उच्च श्रेणी का है।अम्बेडकर नगर न्यूज : डां.राम मनोहर लोहिया से शीला देवी को मिली पीएचडी की उपाधि क्षेत्र का किया नाम रोशन

डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर इस मौके पर शीला देवी को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह, डाॅ. विश्वनाथ द्विवेदी, डाॅ. सुधा, डाॅ. अरविन्द कुमार वर्मा, डाॅ चन्द्रभान, प्रियंका सिंह, मंशाराम राजभर एवं डॉ. नंदन सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

Trending News