Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स 6 October 2023
Prayaagraj News :मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री जितिन प्रसाद जी ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। मा0 मंत्री जी ने जनपद में महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत जो भी कार्य कराये जा रहे है, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य को सयमबद्ध रूप से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के दृष्टिगत जो भी कार्य कराये जा रहे है, उसमें कहीं भी शिकायत नहीं आनी चाहिए, नहीं तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए कहा है। कहा कि कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। मा0 मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्य के लिए जो भी पैसा स्वीकृत हुआ है, वह लैप्स न होने पाये।

IMG 20231006 WA0145
मा0 मंत्री जी ने बरसात के कारण जनपद में खराब हुई सड़कों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को डीपीआर बनाकर, मरम्म्त कराये जाने वाले सड़को की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। कहा कि अभी सड़कों पर पैच का जो कार्य कराया जा रहा है, उसे गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। यदि पैच कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पायी गयी तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मा0 मंत्री जी ने 40 लाख रू0 से नीचे व 40 लाख रू0 से ऊपर की सड़कों के मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़कों की सूची बनाकर उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने स्वीकृत सड़कों के निर्माण के सम्बंध में अभी तक अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सड़को के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सेमरा वीरभानपुर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की सड़क की स्थिति ठीक न पाये जाने पर सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने मा0 सांसद, मा0 विधायकगण एवं मा0 विधान परिषद सदस्य से उनके क्षेत्रों की सड़कों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता व अन्य अभियंताओं से जो भी सड़को का मरम्मत एवं निर्माण कार्य हो रहा है, उसकी सूची विधानसभावार उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। इसी क्रम में मा0 मंत्री जी ने सेतु निगम के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayaagraj News :मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कीइस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं गंगापार अध्यक्ष सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, पीडब्लूडी व सेतु निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: प्रयागराज स्मार्ट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज-: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.