Prayagraj News: प्रयागराज स्मार्ट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

Prayagraj News: प्रयागराज स्मार्ट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार
प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने जीआईसी इंटर कॉलेज में संचालित स्मार्ट क्लासेस का निरीक्षण करते हुए वहाँ की गई व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी ली तथा 12वीं क्लास के उपस्थित छात्रों से उनके कोर्स संबंधित गणित के सवाल बोर्ड पर लिखकर पूछे।IMG 20231006 WA0153

तत्पश्चात उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में विभिन्न क्रीड़ाओं हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा समस्त कार्यों को स समय पूर्ण करने के निर्देश दिए। पार्क के पास स्थित धोबी घाट के निकट डॉग पार्क हेतु चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां अति शीघ्र कार्य शुरू करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।Prayagraj News: प्रयागराज स्मार्ट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

Trending News