संवाददाता- मदन गोपाल
जनपद- अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड- जहांगीरगंज में स्थित मदरसा जामिया अरबिया इजहारुल उलूम नया बाजार जहांगीरगंज अम्बेडकर नगर में 05 अक्टूबर 2023 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस कैम्प का आयोजन मेमारे मिल्लत इन्तेजामिया कमेटी जहांगीरगंज अम्बेडकर नगर तथा संचालन महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज अम्बेडकर नगर उ.प्र. के प्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा हुआ ।
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डा. राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज इटौरी बुजुर्ग अम्बेडकर नगर के प्रधानाचार्य श्री विवेक वर्मा तथा शिक्षक श्री अनन्त नारायण तिवारी एवं श्री सूर्यप्रकाश पाण्डेय जी ने रक्तदान किया।

इस अवसर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज अम्बेडकर नगर के स्टाफ ने उपस्थित जनसमूह को रक्तदान से होने वाले लाभ के विषय में अवगत कराया।