Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने बैठक कर पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 6 January 2023
Prayaagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने बैठक कर पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत विभाग, उ0प्र0 श्री ए0के0 शर्मा गुरूवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में बैठक करते हुए उन्होंने अधिकारियों को माघ मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों, कल्पवासियों, साधु-महात्माओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप माघ मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से सम्पन्न करायें। उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि घाटों पर विशेष व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे, जिससे कि स्नानार्थिंयों को स्नान करने में कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने गहरें पानी में बैरिकेटिंग लगाये जाने के साथ-साथ गोताखोरों एवं जल पुलिस की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।

IMG 20230106 WA0088
मा0 मंत्री जी ने बैठक में पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगवाये जाने के निर्देश दिए है, जिससे कि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगो को मेला में की गयी व्यवस्थाओं के सम्बंध में सही ढंग से जानकारी हो सके। उन्होंने मेला क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से मेले के बारे में, स्वच्छता के बारे में तथा सरकार की योजनाओं के बारे में निरंतर जानकारी दिए जाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने ठण्ड के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाये जाने तथा श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये पण्डालों में पुआल बिछायें जाने की व्यवस्था के साथ-साथ प्रकाश, पानी की भी व्यवस्था समुचित रूप से किए जाने के लिए कहा है।

Prayaagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने बैठक कर पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की
मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा की चुस्त-दूरूस्त व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसके दृष्टिगत उसी के अनुरूप सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखी जाये। मा0 मंत्री जी ने पाण्टून पुलों एवं नावों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने पूरा मेला क्षेत्र में 24 घण्टे निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रूप से बनाये रखने के लिए कहा है। मेला क्षेत्र में बनाये गये शौचालयों की नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने संगम क्षेत्र में फ्लोटिंग नाव से संगम क्षेत्र में निरंतर जल की सफाई करते रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिससे कि श्रद्धालुओं के द्वारा जो फूल-माला चढ़ाया जाये, उसकी सफाई निरंतर रूप से होती रहे। उन्होंने कहा कि माघ मेला 2023 को महाकुम्भ-2025 के रिहर्सल के रूप में ले।
बैठक के उपरांत मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र एवं स्नान घाटों का निरीक्षण भी किया तथा वहां पर की गयी तैयारियों का जायजा लिया। संगम क्षेत्र पहुंचकर वाॅच टाॅवर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के लिए बनाये गये चेंजिंग रूम को भी देखा। घाटों पर निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्नान घाटों सहित पूरे मेला क्षेत्र में की गयी साफ-सफाई की व्यवस्था पर अति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसको आगे भी इसी तरह से बनाये रखने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री जी वहां पर सफाई कर्मी श्री सुरेश कुमार, दीन दयाल तथा राजा से बातचीत की तथा सफाई कर्मिंयों के कार्यों की प्रशंसा की।Prayaagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने बैठक कर पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की

मा0 मंत्री जी ने वीआईपी घाट का निरीक्षण किया तथा बोट से संगम पहुंचकर मां त्रिवेणी की पूजा-अर्चना की तथा माघ मेले के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री अरविंद सिंह चौहान, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मा0 विधायक फूलपुर ने 05 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ
Next: Bihar News-आज दिनांक 06/01/2023 को स्वतंत्रता सेनानी अछैवट राय स्टेशन के प्रांगण मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.