Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 विधायक फूलपुर ने 05 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 6 January 2023
Prayaagraj News :मा0 विधायक फूलपुर ने 05 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक मनाये जा रहे ’’ सड़क सुरक्षा माह ’’ के प्रथम दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 05.01.2023 को सम्भागीय परिवहन कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय प्रवीण कुमार पटेल, माननीय विधायक, फूलपुर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे किया गया।

Prayaagraj News :मा0 विधायक फूलपुर ने 05 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ
उक्त उदघाटन कार्यक्रम के प्रारम्भ में डा0 बरनवाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों से सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। श्री के0के0झा0 अधिशासी अभियन्ता , लोक निमार्ण विभाग द्वारा वाहन चलाते समय सीटबेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग करने हेतु अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित ए0सी0पी0 श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा उपस्थित लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा रांगसाइड ड्राइविंग से बचने का परामर्श दिया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित तथ्यों को उदघाटित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित आम जन मानस को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री प्रवीण कुमार पटेल, द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से किये जा रहे कार्यक्रमों/प्रयासों की सराहना की गयी तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलायी गयी तथा यह अपील की गयी कि कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यक्ति अपने घर, परिवार में वाहन चलाने वालों को वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों एवं संकेतों का पालन कराने हेतु अनुरोध किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाने के उपरान्त सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय, एवं अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।Prayaagraj News :मा0 विधायक फूलपुर ने 05 जनवरी से 2 फरवरी, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा माह’’ का किया शुभारम्भ

उक्त कार्यक्रम में श्री के0के0झा, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज, डा0 संजय बरनवाल, ए0सी0पी0 श्री सन्तोष कुमार सिंह, ए0डी0सी0पी0 श्री सीताराम, श्री संजीव कुमार गुप्ता, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रयागराज,श्री राजीव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रयागराज , सुश्री अल्का शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रयागराज प्रथम दल, श्री सुरेश कुमार मौर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल, श्री सुरेन्द्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी-प्रयागराज, श्री राम सागर, यात्रीकर अधिकारी-प्रयागराज एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री सत्येन्द्र प्रताप राव,वरिष्ठ सहायक द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिला कौशल विकास योजना तैयार किए जाने हेतु दे अपने महत्वपूर्ण विचार/सुझाव
Next: Prayaagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने बैठक कर पौष पूर्णिमा सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.