Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज में होली, रमजान और नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 25 February 2026
प्रयागराज में होली, रमजान और नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक सम्पन्न
Share News
       

प्रयागराज। आगामी होली सहित विभिन्न धार्मिक त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीस कमेटी, सिविल डिफेंस, जिला अपराध निरोधक समिति सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

प्रयागराज में होली, रमजान और नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी माह में होली, रमजान, ईद और नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में सभी विभागों एवं समाज के लोगों के आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए तथा होलिका दहन स्थल बदलने से पूर्व सभी पक्षों की सहमति आवश्यक होगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखने और तत्काल प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए साउंड सिस्टम धीमी आवाज में चलाने की भी हिदायत दी गई ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर, उपजिलाधिकारियों, एसीपी व मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को जर्जर तारों को दुरुस्त करने, अनावश्यक शटडाउन से बचने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों, चिकित्सकों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं पुलिस विभाग को प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाने तथा कच्ची शराब नष्ट करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम और पंचायतीराज विभाग को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा जल निगम को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर व मोबाइल यूनिट अलर्ट मोड में रखने को कहा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों, विशेषकर नकली खोवा के उत्पादन व भंडारण स्थलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आयोजकों के साथ थाने स्तर पर बैठक करने तथा सोशल मीडिया अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस आयुक्त ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में उठाया आदर्श विद्यालयों का मुद्दा, वर्षों से बंद भवनों पर सरकार से जवाब मांगा
Next: केशव प्रसाद मौर्य के जर्मनी दौरे से यूपी में रक्षा और एयरोस्पेस निवेश को नई रफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.