Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज :  वीरसिंहपुर पूरेबसावन में उप मुख्यमंत्री जी द्वारा हिन्दुत्व के प्रणेता हिन्दू सम्राट स्व0 अशोक सिंघल जी की मूर्ति का किया गया अनावरण

जनवाद टाइम्स 3 December 2023
Pratapgarh News: The statue of Hindu emperor late Ashok Singhal ji, the pioneer of Hindutva, was unveiled by the Deputy Chief Minister in Virsinghpur, Purebasawan.
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ

जेठवारा अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण पूज्य स्व0 अशोक सिंघल जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि-उप मुख्यमंत्री,
उत्तर प्रदेश में 55 लाख गरीबों को फ्री प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास दिया गया-उप मुख्यमंत्री,
देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का काम करेगें-उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास/शौचालय के लाभार्थियों को चाभी व एनआरएलएम समूह सखी को सीसीएल व प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

प्रतापगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण हिन्दू सम्राट स्व0 श्री अशोक सिंघल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होने कहा कि स्व0 श्री सिंघल ने मन्दिर निर्माण के लिये जो आन्दोलन प्रारम्भ किया उससे उन्हें पूरे विश्व में जाना जाता है। आगामी 22 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मन्दिर का उद्घाटन करेगें। उन्होने कहा कि मन्दिर निर्माण आन्दोलन में हमने भी कार सेवा की थी। उप मुख्यमंत्री आज यहां से लगभग 30 किमी0 दूर मानधाता ब्लाक अन्तर्गत वीरसिंहपुर पूरेबसावन में हिन्दू सम्राट स्व0 अशोक सिंघल की मूर्ति का अनावरण व हवन पूजन किया, इसके अतिरिक्त बगल में दुर्गा मन्दिर में दर्शन पूजन भी किया।IMG 20231202 WA0173

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समूह की महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर आज समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होने कहा कि साढ़े छः लाख लोगों को वर्ष 2017 से अब तक नौकरी देने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का काम करेगें। उन्होने कहा कि प्रदेश में जो माताये, बहनें बैंक सखी, बीसी सखी, विद्युत सखी अनेक प्रकार के रूप में कार्य कर रही है, 1 करोड़ 20 लाख मातायें/बहने जो समूह के माध्यम से कार्य कर रही है उनको आगे बढ़ाने के लिये सरकारी खजाना खुला है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि उनकी सरकार के लिये चार जातियां-गरीब, युवा, किसान व महिलायें है, इन चार जातियों को जब तक खुशहाल नही बना दूंगा बैठूंगा नही।

IMG 20231202 WA0174उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली का मुफ्त कनेक्शन, पाइप लाइन द्वारा जल पहुॅचाने का कार्य, उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस की सुविधा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 6 हजार रूपये की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के 05 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, एनआरएलएम के अन्तर्गत 04 समूहों को सीसीएल व प्रमाण पत्र तथा शौचालय के 05 लाभार्थियों को चाभी प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री जी ने इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य संयोजक आचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय की सराहना करते हुये कहा कि श्री पाण्डेय उनके गुरू भाई है, वे विदेश में रहकर भी धर्म जागरण का कार्य किया। उन्होने बताया कि 55 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा सरकार द्वारा दी गयी है।

IMG 20231202 WA0172
समारोह में सांसद संगम लाल गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि मन्दिर निर्माण की अलख जगाने का काम हिन्दु सम्राट स्व0 अशोक सिंघल ने किया था। उनकी स्मृति में आज यहां पर उनकी मूर्ति की स्थापना करके आचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बहुत सराहनीय कार्य किया है।

Pratapgarh News: The statue of Hindu emperor late Ashok Singhal ji, the pioneer of Hindutva, was unveiled by the Deputy Chief Minister in Virsinghpur, Purebasawan. समारोह में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, भाजपा प्रभारी कौशलेन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, शासकीय अधिवक्ता विवेक उपाध्याय, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, लक्ष्मणपुर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि राकेश सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की रूचि केसरवानी, प्रोफेसर शक्ति कुमार पाण्डेय, भयहरणनाथधाम के सचिव समाज शेखर, छोटे सरकार, कैप्टन बालकृष्ण पाण्डेय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने समारोह को सम्बोधित किया। भाजपा नेता कुन्दन सिंह ने उप मुख्यमंत्री को राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने मेंं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा, अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा तथा प्रशासनिक, विकास व पुलिस अधिकारियों की टीम पूरी तन्मयता उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 179 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 08 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित
Next: Bihar News समुचित शिक्षा और उत्तम संस्कारों के बीजारोपण से सशक्त होगी युवा पीढ़ी के जीवन की नींव:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.