Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News समुचित शिक्षा और उत्तम संस्कारों के बीजारोपण से सशक्त होगी युवा पीढ़ी के जीवन की नींव:गरिमा

जनवाद टाइम्स 4 December 2023
Bihar News Proper education and sowing of good values ​​will strengthen the foundation of life of the young generation: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आन्नदमार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में रविवार को “क्या विषयों का ज्ञान ही सम्पूर्ण शिक्षा है?” विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।लाल बाजार के हजारीमल धर्मशाला के सभागार में संपन्न समारोह में मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आन्नदमार्ग के उक्त सिंपोजियम का दीप प्रज्वलित कर के उद्घाटन किया।

Bihar News Proper education and sowing of good values ​​will strengthen the foundation of life of the young generation: Garimaइस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के जीवन की नींव समुचित शिक्षा और उत्तम संस्कारों के बीजारोपण से सशक्त होती है। इस अवधारण को व्यवहारिक रूप में स्वीकार करने के साथ हम सबको यह भी स्वीकार करना होगा कि आज के विद्यार्थी ही हमारे समाज के भावी निर्माता हैं। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के इस चिंतन शिविर में विषय के रूप में उठाए गए उपरोक्त सवाल का समर्थन करने के साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समुचित शिक्षा के साथ रचनात्मक स्वरूप में उनका मानसिक विकास भी अनिवार्य है। क्योंकि इसके बिना उनके सकारात्मक व्यक्तित्व विकास संभव नहीं है। जबकि आज की व्यवस्था में हमारी युवा पीढ़ी को मिलने वाली विषयगत शिक्षा केवल इनके विषयगत ज्ञान का विस्तार करती है। ऐसा ज्ञान इनके आगे के व्यवहारिक जीवन की जटिलताओं से उबरने की क्षमता को विकसित नहीं कर पा रहा है.जिसके कारण कुंठा,हताशा और अवसाद अर्थात डिप्रेशन का प्रकोप हमारी युवा पीढ़ी में बढ़ रहा है। इससे पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से महापौर पुष्पगुच्छ,फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस चिंतन शिविर में जिला के विभिन्न महाविद्यालयों से आमंत्रित विद्यार्थी और अनेक विद्वत जन ने भी अपने अपने विचार रखे।उनके द्वारा – क्या वर्त्तमान शिक्षा जीवन के मूल लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक है?,

Bihar News Proper education and sowing of good values ​​will strengthen the foundation of life of the young generation: Garima
जीवन में सही निर्णय लेने में क्या वर्त्तमान शिक्षा सहायक है?, व्यवहारिक जीवन और आध्यात्मिक जीवन में कोई सम्बन्ध है। जैसे विषयों पर विस्तार से विचारण किया गया।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज :  वीरसिंहपुर पूरेबसावन में उप मुख्यमंत्री जी द्वारा हिन्दुत्व के प्रणेता हिन्दू सम्राट स्व0 अशोक सिंघल जी की मूर्ति का किया गया अनावरण
Next: Bihar News भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.