Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मे बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस

जनवाद टाइम्स 7 October 2021
प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मे बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस
Share News
       

 संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़ आज दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को जनपद प्रतापगढ़ बहुजन क्रांति मोर्चा जिला कार्यालय पर 9 अक्टूबर 2021 को बहुजन क्रांति मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में होने वाली विशाल महारैली के संबंध में बहुजन मुक्ति पार्टी प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष हरिकेश गौतम जी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ साथ में उपस्थित बहुजन क्रांति मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट राम दरस सरोज, प्रदेश सचिव बहुजन मुक्ति पार्टी एडवोकेट राम अवध सरोज, बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रयागराज राम अजोर सरोज, राष्ट्रीय किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सेवक वर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी जिला प्रभारी एडवोकेट नंद लाल यादव उपस्थित रहे।

 

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मे बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस*लखनऊ* उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान में बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक माननीय वामन मेश्राम साहब और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय सरपरस्त हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी साहब के नेतृत्व में बहुजन क्रांति मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में 9 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में मजलूमों के हक अधिकार के लिए प्रदेश व्यापी विशाल महारैली का आयोजन किया गया है!

 

प्रतापगढ़ न्यूज :  प्रतापगढ़ मे बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंसइस महारैली में ओबीसी, एससी, एसटी और मायनारिटी समुदाय के सैकड़ों सामाजिक संगठनों के साथ साथ 25 राजनैतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस महारैली में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से तकरीबन 10 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है•
बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में छोटे बड़े कई दलों को मिलाकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बना रहे हैं हालांकि वामन मेश्राम किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं है वह मूलनिवासी बहुजन के सबसे बड़े सामाजिक संगठन बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक हैं बहुजन मुक्ति पार्टी उनके मुद्दों को उठा रही है इसलिए वह बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में महा रैली का आयोजन कर रहे हैं इस महारैली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना, शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सी एस धनगर, पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ• अयूब खान, अपना दल (कमेरावादी) से कृष्णा पटेल/ पल्लवी पटेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी निमंत्रण भेजा गया है यह सभी नेता महारैली में शामिल होंगे। इसके अलावा जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान, राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अंबेडकर, लोकतांत्रिक जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज बाल्मीकि, जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ यादव, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो• कदर मोहिदीन, बहुजन आवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शक्ति वर्धन, महान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इतवारी लाल शाक्य, इंसाफवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव, गदर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यनाथ मौर्या, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शाहू आदि इस महारैली को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं यह महारैली बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के स्मृतिदिन पर बहुजन मुक्ति पार्टी के समर्थन में आयोजित की जा रही है, इस विशाल महारैली का उद्घाटन चौधरी विकास पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा) करेंगे वही मुख्य अतिथि के रूप में हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी (राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा) शिरकत करेंगे अतः आप सभी समस्त मान्यवर संपादकगण दैनिक अखबार को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हेतु सादर सूचनार्थ प्रेषित। और सभी उत्तर प्रदेश की जनता से अपील है कि इस ऐतिहासिक महारैली में शामिल होकर इस महारैली का हिस्सा बने l

Post navigation

Previous: Bihar news : नीतीश राज में अपराध चरम पर – भाकपा माले
Next: Bihar news सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी आवागमन को सहज बनाए और चेक जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से किसी को परेशान ना करे – मुकुंद राज आचार्य

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.