Pratapgarh News : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्रामा सेन्टर गायघाट, फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान एवं शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण

IMG_20200522_183620
Share News

 

गुलाब चंद्र गौतम प्रतापगढ़ : सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने पर दुकानदारों को किया सचेत । एक संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव में लगे सरकारी कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले बख्से नहीं जायेंगे-जिलाधिकारी ।

IMG 20200522 183620

जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं आमजनमानस को आवश्यक सुविधाओं के दृष्टिगत आज कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेन्टर गायघाट, फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान एवं शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया।

IMG 20200522 183744

कोविड-19 अस्पताल ट्रामा सेन्टर गायघाट पहुॅचने पर जिलाधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों ने अपने हाथों को सेनेटाइज किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ट्रामा सेन्टर में भर्ती कोरोना पाजिटिव मरीजों से उनके स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

IMG 20200522 183803

उन्होने ट्रामा सेन्टर के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा0 नजीब अंसारी से वहां लगे हुये शिफ्ट वाइज डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि वहां पर लगे हुये सभी स्टाफ को पीपीइ किट एवं अन्य सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तथा पूरे ट्रामा सेन्टर दिन में दो बार सेनेटाइज कराने एवं सफाई कराने का निर्देश दिया।

IMG 20200522 183641

जिलाधिकारी ने वहां भर्ती सुनील कुमार, राजकुमार गुप्ता एवं अरूण मिश्रा से अलग-अलग कक्ष में जाकर भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि भोजन की व्यवस्था इस समय ठीक है व साफ-सफाई की व्यवस्था से भी संतुष्ट हैं। कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डा0 नजीब अंसारी ने अस्पताल में भर्ती जिशान के सम्बन्ध में शिकायत करते हुये कहा कि उसके द्वारा सफाई कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है इसके द्वारा बरामदे में जान-बूझकर पेशाब की जाती है जिसके सम्बन्ध में कई बार सचेत किया गया किन्तु सुधार नही हो रहा हो। इस प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिशान से जानकारी ली गयी किन्तु उसके द्वारा सन्तोषजनक जवाब न देने पर उसके इस व्यवहार पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव में लगे सरकारी कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले कदापि बख्से नहीं जायेंगें, उनके खिलाफ एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फैसेल्टी क्वारेन्टाइन सेन्टर डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने प्रवासी श्रमिकों निर्देशित किया कि वह 21 दिनों के लिये होम क्वारेन्टाइन की अवधि में अपने घरों से बाहर नही निकलेगें तथा सोशल डिस्टेसिंग का शत प्रतिशत अनुपालन करेगें। जिलाधिकारी ने वहां पर चल रहे कम्युनिटी किचेन का भी निरीक्षण किया, कम्युनिटी किचेन में तन्दुरी रोटी बन रही थी, रोटी की गुणवत्ता को स्वयं जिलाधिकारी परखा तथा रसोइयों को निर्देशित किया कि भोजन बनाते समय ग्लब्स, मास्क व सिर पर टोपी अवश्य लगाये। होम क्वारेन्टाइन किये गये व्यक्ति कदापि घरों से न निकले अन्यथा उनके विरूद्ध एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को होम क्वारेन्टाइन भेजते समय खाद्यान्न किट का अवश्य वितरण किया जाये और उसका रिकार्ड भी रजिस्टर में दर्ज करें। इसके अलावा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न चौराहों के अन्तर्गत चौक चौराहा, जेल रोड, राजापाल चौराहा आदि का भ्रमण किया।

IMG 20200522 183835

भ्रमण के दौरान दुकानदारों द्वारा मास्क न लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर जिलाधिकारी ने दुकानदारों का चालान करने का निर्देश दिया तथा कहा कि दुकानदार स्वयं मास्क पहने तथा कोई भी खरीददार यदि दुकान पर बगैर मास्क के आता है तो उसे विक्री नहीं की जाये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Trending News