Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना सकुशल सम्पन्न

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2023
Pratapgarh News: Counting of urban body general election 2023 completed successfully

Pratapgarh News: Counting of urban body general election 2023 completed successfully

Share News
       
रिपोर्ट: गुलाब चंद्र गौतम
प्रतापगढ़: जनपद प्रतापगढ़ के 01 नगर पालिका परिषद एवं 18 नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों की मतगणना सकुशल सम्पन्न हुई। नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह 21123 मत पाकर विजयी हुये है।

Pratapgarh News: Counting of urban body general election 2023 completed successfully

इसी नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में अध्यक्ष पद हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो0 जकी खां 2473 मत, नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज में भाजपा प्रत्याशी सीता देवी 2318 मत, नगर पंचायत अन्तू में निर्दलीय प्रत्याशी संजय सोनी 2878 मत, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार 3299 मत, नगर पंचायत मानधाता बाजार में अपना दल (एस) प्रत्याशी इन्द्रकली 2645 मत, नगर पंचायत गड़वारा बाजार में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा सिंह 2909 मत पाकर विजयी हुये। इसी प्रकार नगर पंचायत पट्टी में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार 2501 मत, नगर पंचायत कोहड़ौर में निर्दलीय प्रत्याशी शीतला प्रसाद 2584 मत, नगर पंचायत रामगंज में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह 4091 मत, नगर पंचायत ढकवा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक त्यागी 3281 मत पाकर विजयी हुये।
नगर पंचायत कुण्डा में अध्यक्ष पद हेतु जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी उषा त्रिपाठी 7734 मत, नगर पंचायत मानिकपुर में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रलता 7068 मत, नगर पंचायत हीरागंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा 4843 मत, नगर पंचायत डेरवा बाजार में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी कुंवर बहादुर 4826 मत पाकर विजयी हुये। नगर पंचायत लालगंज में अध्यक्ष पद हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनीता 5525 मत पाकर विजयी हुई। इसी प्रकार नगर पंचायत रानीगंज में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता 4456 मत, नगर पंचायत पृथ्वीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी नीलम 3204 मत, नगर पंचायत सुवंशा बाजार में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश 4434 मत पाकर विजयी हुये।
मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, माननीय प्रेक्षक सत्य प्रकाश (अपर आयुक्त आबकारी उ0प्र0 प्रयागराज), मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने मतगणना स्थलों पर निरन्तर भ्रमणशील रहे। मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पन्त, आईजी प्रयागराज चन्द्र प्रकाश ने कुण्डा क्षेत्र के मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया।

Post navigation

Previous: Etawah News: शिवपाल फैक्टर से भाजपा को लगा झटका, तीनो नगर पालिकाओ में सपा की जीत
Next: Chandauli News: मुँह दबाकर नाबालिग बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.