Etawah News: शिवपाल फैक्टर से भाजपा को लगा झटका, तीनो नगर पालिकाओ में सपा की जीत

Etawah News: Shivpal factor shocks BJP, SP wins in all three municipalities

Etawah News: Shivpal factor shocks BJP, SP wins in all three municipalities

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सदर नगर पालिका, जसवंतनगर नगर पालिका, भरथना नगरपालिका, बकेवर नगर पंचायत, इकदिल नगर पंचायत, लखना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 62 प्रत्याशी और 557 सभासद की जीत-हार का परिणाम मतगणना के बाद सबके सामने आ चूका हे। इटावा नगरपालिका परिषद में सपा की ज्योति गुप्ता ने भाजपा की कुसुम दुबे को हराया। ज्योति गुप्ता को 60,469 वोट मिले तो भाजपा की कुसुम दुबे को 30783 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी को 29,686 मतों से हराया। जबकि जसवंतनगर सीट पर सपा ने भाजपा को हरा दिया। भरथना नगर पालिका परिषद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव उर्फ गुल्लू 1607 वोटों से बसपा प्रत्याशी से जीत गए हैं। इस तरह तीनो नगर पालिकाओ में सपा का परचम लहराया। भाजपा का प्रदशन प्रदेश भर में भले ही काबिले तारीफ रहा हो लेकिन जनपद इटावा में भाजपा का अध्यक्ष पद पर खाता भी नही खुल पाया।

Etawah News: शिवपाल फैक्टर से भाजपा को लगा झटका, तीनो नगर पालिकाओ में सपा की जीत, भाजपा अध्यक्ष पद पर नही खोल पाई खाता

समाजवादी पार्टी में हाल में ही दोबारा शामिल होकर राष्ट्रीय महासचिव बनने वाले शिवपाल यादव ने जमकर प्रचार किया। मुलायम सिंह यादव के गृह जिले में पार्टी के जनाधार को बनाए और बचाए रखने के लिए अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने पूरा प्रयास करते हुए इटावा की 3 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत की सीटों पर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भाजपा ने पूरा जोर लगाया। हालांकि, इस बार सपा को इन सीटों पर भाजपा से अधिक बागियों की चिंता सता रही थी। जबकि चुनावी परिणाम में शिवपाल फैक्टर काम करता हुआ साफ साफ देखा जा सकता है।

Etawah News: शिवपाल फैक्टर से भाजपा को लगा झटका, तीनो नगर पालिकाओ में सपा की जीत, भाजपा अध्यक्ष पद पर नही खोल पाई खाता

जसवंतनगर नगरपालिका परिषद सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। सपा के सत्यनारायण सिंह ने 4861 वोटों से जीत दर्ज की। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव में समाजवादी पार्टी में हाल में ही गए जसवंतनगर विधायक और महासचिव शिवपाल यादव का असर दिखा। भरथना सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। यहां पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजय कुमार यादव उर्फ गुल्लू ताऊ ने चेयरमैन सीट पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

Trending News