Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

IMG-20210206-WA0000
Share News

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम

मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घाटमपुर पूर्वा उमरपुर रेलवे लाइन के समीप ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई।लोगों द्वारा बताया गया कि आज शनिवार की सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार करके वृद्ध गया था।उसी दरमियान लौटते वक्त गुजर रही ट्रेन कल्लू राम हरिजन(62) ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का भारी भीड़ जमावड़ा हो गया।क्षत-विक्षत शव देखने के बाद परिजनों में मचा कोहराम।पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक वृद्ध कान से कम सुनाई और आंख से भी कम दिखाई देता था।जिससे वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला दो थानो के बॉर्डर पर होने से मौके पर मांधाता व नगर कोतवाली पुलिस पहुंची।।

You may have missed