Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अनेक प्रजाति के पौधों का रोपण किया

जनवाद टाइम्स इटावा 2 July 2021
IMG-20210702-WA0020
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में एवं वंश गोपाल तीर्थ पर अनेक प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी, मुख्य नियंता डॉक्टर निरंकार सिंह ,अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉक्टर नवीन यादव ,भूगोल विभाग के प्रभारी डॉक्टर दुष्यंत मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ अनुभा गुप्ता ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पांच दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आबिद हुसैन हैदरी ने कहा वृक्ष धरा के आभूषण है और वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा बनाना सभी स्वयंसेवकों का और हमारा दायित्व है। मुख्य नियंता डॉक्टर निरंकार सिंह ने कहा पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को पौधारोपण जैसे पावन कार्य में सहयोग करना चाहिए। डॉक्टर नवीन यादव एवं डॉक्टर दुष्यंत मिश्रा ने स्वयं गड्ढे खोदकर एवं पौधारोपण कर सबको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा पेड़ों से हमें छाया व प्राणवायु प्राप्त होती है सार्वजनिक स्थानों पर शादी विवाह के अवसर पर जन्मदिन आदि मांगलिक अवसरों पर हमें पौधारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए। बंश गोपाल तीर्थ के पुजारी ने स्वयं सेवकों का पूर्ण सहयोग किया।एनएसएस के स्वयंसेवकों अमित कुमार, नितिन कुमार, अशोक कुमार, सत्यवीर, सलोनी ,मुस्कान बंसल, मानसी शेखर, ममता ,तान्या, प्रियांशी ने सैकड़ों पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया। डॉ हुमा फातिमा, डॉक्टर विजय लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रीति सिंह, डॉक्टर जोहरा जबी का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। डॉक्टर अनुभा गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा इस तरीके से वृक्षारोपण करके ही हम भविष्य में आने वाले ऑक्सीजन के संकट को कुछ हद तक रोक सकते हैं वअपने जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं साथ ही बंशगोपाल तीर्थ के पुजारी के मृदु व्यवहार के प्रति
आभार व्यक्त किया एवं मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़: साप्ताहिक लॉक डाउन से पहले चौराहे पर वाहनों का दवाब।
Next: Bihar news नगर निगम क्षेत्र के मेन व ब्रांच नालों की मैन्युअल सफाई की अनदेखी से तालाब बन रहा शहर:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.