Unnao News : एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सृष्टि अवस्थी सम्मानित

WhatsApp Image 2026-06-02 at 8.29.15 PM
Share News

संवाददाता : रजनीश कुमार

उन्नाव। श्री विश्वंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, रसूलपुर रूरी, बांगरमऊ की एनसीसी कैडेट छात्रा सृष्टि अवस्थी को एडीजी एनसीसी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह सम्मान महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय दोनों के लिए गौरव का विषय है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ. आर.के. द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से छात्र-छात्राओं को निरंतर उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट लगातार नई उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। सृष्टि अवस्थी को प्राप्त यह सम्मान महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रमाण है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे एवं एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार के कठोर परिश्रम, सकारात्मक प्रेरणा और उन्नत प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप एनसीसी इकाई लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।

महाविद्यालय परिवार ने सृष्टि अवस्थी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Trending News