मेरठ न्यूज: महिला मोर्चा द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन के उपलक्ष में नारी शक्ति को किया सम्मानित।

Meerut News: Mahila Morcha honored women power in the celebration of 100 crore vaccinations.

Meerut News: Mahila Morcha honored women power in the celebration of 100 crore vaccinations.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

शास्त्री नगर मंडल महिला मोर्चा द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन पुरी होने के उपलक्ष में नारी शक्ति का सम्मान आयोजित किया गया। जिसमें नौचंदी थाने की महिला पुलिसकर्मी भारती, रिंकी एव सफाई कर्मी महिलाएँ शामिल रही। जिन महिलाओं ने कोविड के समय मोदीजी का साथ दिया उनका तहेदिल से शुक्रिया। उपस्थिति मंडल अध्यक्ष आशु सिंह जी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर जी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी तन्या वर्मा जी, मंडल महामंत्री शितूज निगम जी,मंडल उपाध्यक्ष नीलम जी, मंडल मंत्री रेणु जी एवम पूजा जी रहे। जिस दिन से देश में कोरोना आया था। उस दिन से ही डॉक्टर अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल करने लगे। महीनो तक अपने घर ना जाकर लोगो की जान बचाने में जुटे रहे हैं। आज भी हमारे डॉक्टर कोविद और डेंगू जैसी बीमारियों से लोगो को बचाने में जुटे हैं।

Trending News