Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.34.47 PM
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

आलापुर/अम्बेडकर नगर : जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर पिकार में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह, जोश और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बौद्ध भीम सेना के नेतृत्व में गांव में भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सजे-धजे रथ को गांव की गलियों में घुमाया गया। डीजे की धुन पर महिलाएं, पुरुष और युवा जमकर झूमते नजर आए। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान बौद्ध भीम सेना के अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाज के वंचित वर्गों को सम्मान दिलाया।

रथ यात्रा गांव-गांव और घर-घर पहुंची, जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ बाबा साहेब को नमन किया। इस आयोजन में महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी रही, जिससे सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया।

रथ यात्रा का समापन सिंघलपट्टी बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान बौद्ध भीम सेना के अध्यक्ष शत्रुघ्न, पंकज कुमार (पत्रकार), संचालक श्यामनारायण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी माध्यम साबित हुआ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यक्रमों में लिया भाग
Next: Etawah News : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, युवाओं का जोश चरम पर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260530-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0004
  • Breaking News

बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 May 2026

Latest News

  • राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग
  • Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित
  • बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.