मेरठ न्यूज: जीवनदान फाउंडेशन के सदस्यों ने डोनेट किया ब्लड।

Meerut News: Members of Jeevandan Foundation donated blood.

Meerut News: Members of Jeevandan Foundation donated blood.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के अंदर एक से एक अच्छी संस्था कार्य कर रही है। लेकिन जीवनदान फाउंडेशन कुछ अलग तरह से काम कर रही है। जीवनदान फाउंडेशन संस्था का हर एक सदस्य कर रहा 24 घंटे सेवा। देर रात 3 बजे डॉक्टर सादिक़ अनजान को खून देने पहुंचे न्यूट्रिम ब्लड बैंक। परिवार वाले बहुत ज्यादा थी परेशान जीवनदान फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष सोनू शर्मा के पास रात को 3 बजे कॉल आई तो अपनी नींद की परवाह न करते हुए जीवनदान फाउंडेशन सदस्य डॉक्टर सादिक़ तुरंत ब्लड बैंक दौड़ पड़े और वहाँ से 5 बजे अपनी A पॉजिटिव ब्लड प्लेटलेट डोनेट करकर वापस घर लौटे।

जीवनदान फाउंडेशन का हर एक सदस्य बोल रहा नही जाने देंगे ब्लड के अभाव से किसी का भी जीवन। सोनू शर्मा बोले हमे नींद प्यारी नही हमे इस देश के लोग प्यारे हैं। जिस देश में जिस शहर में जीवनदान फाउंडेशन वाले सदस्य उपलब्ध है। भला वहा पर किसी को क्या परेशानी हो सकती है। जनता को अब अपनी जिंदगी को लेकर किसी भी प्रकार चिंता नहीं करनी है। अब उनके साथ जीवनदान फाउंडेशन संस्था 24 घंटे उपलब्ध है। जिस किसी को भी किसी प्रकार से अगर कोई भी परेशानी है। या किसी भी चीज की जरूरत हो। तो उसके लिए जीवनदान फाउंडेशन है। यह लोग अपनी नींद और अपनी किसी भी प्रकार से चिंता किए बिना। जनता की सेवा में लगे हैं। ऐसे लोगो को देश की जनता की तरफ से सलाम करते हैं।

Trending News