मेरठ न्यूज: थाना इन्चौली पुलिस द्वारा करीब 21 किलो ग्राम गांजा के साथ तीन अभियुक्तगण गिरफ्तार।

Meerut News: Three accused arrested with about 21 kg of ganja by the Thana Incholi police.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में मादक पदार्थों का धंधा करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में थाना इन्चौली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान समसपुर तिराहा कस्बा लावड़ से एक महिन्द्रा पिकअप में तीन अभियुक्त गण सलीम पुत्र मोहम्मद हसन, जावेद उर्फ नाना पुत्र राफा, परवेज पुत्र अनवार निवासी गण ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के कब्जे से करीब 21 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसका मूल्य लगभग 210000/- है। इस सम्बन्ध में अभियुक्त गण के विरूद्ध थाना इन्चौली पर मुकदमा अपराध संख्या 293/2021 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता सलीम पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, जावेद उर्फ नाना पुत्र राफा निवासी ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, परवेज पुत्र अनवार निवासी ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर। बरामदगी का विवरण 21 किलो ग्राम गांजा, महिन्द्रा बोलेरो नंबर UK 07 AU-2428

Trending News