मेरठ न्यूज: नालियों का पानी घरों में घुसा फैला रहा बीमारी नगर निगम बेसुध।

IMG-20210611-WA0071
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में काफी कालोनियों में नाली के गंदे पानी को लेकर बहुत ज्यादा परेशानियां आती रहती है। नालियों का गंदा पानी घरों में घुस जाने से लोगों को कोरोना महामारी के साथ- साथ बुखार, डायरिया, टाईफाइड, हैजा, मलेरिया जैसी अन्य बीमारियों का शिकार बना रहा है। नाले नालिया चोक हो जाने की वजह गंदा पानी सड़को पर भी आ जाता है। जिस कारण सड़क पर पड़ा कूड़ा पानी सड़क पर आ जाने कारण और ज्यादा फैल जाता है। जिस कारण मार्गो पर चलने वालों के लिए नरक जैसे हालात बने हुए हैं। इस महामारी के दौर में शहर में सफाई कराने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव तो बहुत ही दूर की बात इन जगहों रोज कूड़ा भी नही उठाया जाता। और नाले नालिया की सफाई भीं नही होती।

Meerut News: The municipal corporation is unconscious, spreading the water of the drains entering the houses.

कोरोना जैसी भयंकर महामारी नियंत्रण के अनुसार कोई सेनिटाइजेसन तक नही करवाया जाता, जबकि प्रदेश में महामारी के बेकाबू हालात में ये जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। लेकिन नगर- निगम इस व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है। शहर में सभी प्रमुख स्थानों, चौराहों और मार्गो पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। जिनको उठाने के लिए नगर-निगम की गाड़ी भी नहीं आती। शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे लगभग 30 मीटर दूरी तक कूड़े का ढ़ेर लगे हुए है। इन मार्गो पर अधिकांश खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है। जिसकी दुर्गधं से लोग परेशान हैं। लोगों का सांस लेना भी दुशवार हुआ पडा़ है।इन स्थानों पर गंदगी से मच्छरों की भरमार है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की जनता की जान की फिक्र ही नहीं है। इसी मार्ग पर आवारा पशु भी घूम रहते है। यह आवारा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बने है, इसके बाद भी इनके लिए किसी भी तरह की व्यस्थायें नही है।

You may have missed