मेरठ न्यूज: हाथ की बनी चीजों से सजने लगे बाजार।

Meerut News: The market was decorated with handmade things.

Meerut News: The market was decorated with handmade things.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जैसे जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं, बच्चे, लड़कियां आदि सभी बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल पड़े हैं। बाजार में एक दम से अच्छी खासी भीड़ और रौनक दिखने लगी है।
लॉक डाउन की वजह बाजार में काफी मंदी आ गई थी। लोगो के पास पैसा नहीं बचा था। लोग प्रतिदिन भी अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर रहे थे। तो बाजार में कैसे जाए। लेकिन अब धीरे धीरे समस्या समाप्त होती जा रही है। अब आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में रौनक लौट आई है। लोग अपने परिवार के साथ अब बाजार में आकर खरीदारी करने लगे है। दीपावली को हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहार में माना जाता है। जिसमे महिलाएं अपने श्रंगार, घर का सामान, कपड़े आदि चीजे खरीदती है। इन सभी सामानों को लेकर बाजार में माताओं और बहनों की काफी भीड़ आने लगी है। दिवाली को लेकर भी दुकानों पर समान सजने लगा है। इसी के चलते बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में उमड़ी भीड़ ने रौनक लौटा दी। भीड़ होने के कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।

You may have missed