मेरठ न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आखरी दिन प्रतियाशियो ने किया नामांकन।

IMG-20220121-WA0061
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रतियाशियों ने आज नामांकन के आखरी दिन कलेक्ट्रेट में अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सभी प्रत्याशियों ने श्री चौधरी चरण सिंह जी व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद प्रतियाशियो के साथ आए कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर उम्मीदवारों का स्वागत किया। और उनको जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

Meerut News: The candidates filed their nominations on the last day for the upcoming assembly elections.

उसके एक एक कर सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन पत्र दाखिल करने वालो में सरधना विधानसभा से बीजेपी के संगीत सोम, मेरठ दक्षिण विधानसभा से हाजी आदिल चौधरी, कैंट विधानसभा निर्दलीय से दीपक सैनी, शहर विधानसभा से लोक जन शक्ति पार्टी के सुशील वर्मा व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदि प्रत्याशी उपस्थित रहे। नामांकन करने के बाद अभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में पहुंचे। और वहा जाकर आम जनता को संबोधित किया। और उनसे चुनाव में जीत हासिल करने की अपील की।

You may have missed