मेरठ न्यूज: हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर मे चोरी की घटना का सफल अनावरण, चार अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210824-WA0010
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जनपद मेरठ थाना सरुरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 210/21 धारा 380/457 का सफल अनावरण करते हुए हाईटेक कम्प्यूटर सैन्टर सरुरपुर में 02/03 जुलाई की रात्रि मे चोरी करने वाले अभियुक्तगण साजिद पुत्र फरमदू, विकास पुत्र विनोद कश्यप, रविन्द्र उर्फ भूरा पुत्र भोपाल कश्यप निवासी गण मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ व गोविन्द पुत्र मनीराम निवासी ग्राम जैनपुर थाना दौराला जनपद मेरठ को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये गये चार लैपटॉप व दो बैटरे व दो इन्वर्टर व एक प्रिन्टर कैनन कम्पनी व एक लेमीनेशन मशीन आस्था व दो कीबोर्ड, एक एलसीडी एओसी व एक स्कैनर कैनन कम्पनी व लैपटॉप के दो चार्जर व लीड बरामद किया गया। विवेचना से अभियोग मे धारा 411 बढौत्तरी की गयी। अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता साजिद पुत्र फरमदू निवासी मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ, विकास पुत्र विनोद कश्यप निवासी मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ , रविन्द्र उर्फ भूरा पुत्र भोपाल कश्यप निवासी मौहल्ला खिराना मन्दिर मैदान के सामने कस्बा खिवाई थाना सरुरपुर जनपद मेरठ, गोविन्द पुत्र मनीराम निवासी ग्राम जैनपुर थाना दौराला जनपद मेरठ। बरामदगी चार लैपटॉप (तीन डेल कम्पनी व एक एचपी कम्पनी), दो बैटरे, दो इन्वर्टर, एक प्रिन्टर कैनन कम्पनी, एक लेमीनेशन मशीन आस्था, दो कीबोर्ड, एक एलसीडी एओसी, एक स्कैनर कैनन कम्पनी, लैपटॉप के दो चार्जर मय लीड।

Trending News