Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना मुंडाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 30 June 2021
Meerut News: Sensational murder revealed in just 12 hours by police station Mundali, 01 accused arrested
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 29 जून को वादी जगदीश सिह पुत्र स्वर्गीय श्री बरन सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ ने अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा अपराध 3 225/21 धारा 302 पंजीकृत कराया। उक्त घटना के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी किठौर के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष मुण्डाली द्वारा टीम के साथ मिलकर घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त विकास पुत्र पप्पू सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये बताया कि मेरी उम्र करीब 20 वर्ष है । मुझे यारो दोस्तो के साथ बैठने उठने से शराब पीने का शोक लग गया । गांव मे चन्द्रपाल उर्फ सुक्की बाबा भी हम लोगो को साथ बैठ उठकर कभी कभी शराब पी लेते थे 28 जून को मैने सुबह 9/10 बजे के आसपास गांव के पिन्टू,योगेन्द्र,विकास के साथ पहलवान ढाबे पर बैठकर शराब पी फिर उसके बाद समयपुर मे टयूबवैल पर नहाने गये जहां पर करीब ढाई – तीन बजे तक रहे । इसके बाद करीब 3 बजे छोटू,गुड्डू,योगेन्द्र,पिन्टू और मैने कलुआ उर्फ विकास से शऱाब मंगाकर गांव मे रामू के बिटोरे के पास बैठकर शराब पी जहां पर अन्धेरा होने पर सब लोग अपने अपने घर चले गये करीब साढे नौ- दस बजे होगे जब मै अपने घर के बाहर घूम रहा था तो घटनास्थल विजय के खाली पडे मकान मे पहले से ही किरनपाल,राजपाल,सुनील,रवि बैठकर शराब पी रहे थे जिनके साथ मे बाबा सुक्की भी थे । मैं भी वही पर बैठ गया और फिर पीने लगा । समय तो मुझे याद नही लेकिन अन्धेरा काफी था कि बाबा ने मुझसे खुदाई वाले मन्दिर पर चलने को कहा तब तक विजय के मकान से सभी लोग जा चुके थे मैने मना किया तो बाबा वही मेरे साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक सम्बन्ध बनवाने के लिये हाथापाई करने लगे कि अचानक गुस्से मे मैने पास मे पडी ईंट उठाकर बाबा के सिर मे दे मारी । बाबा गिर गये जिन्हे मैने उठाया तो उनके सिर से खून निकल रहा था । मै उन्हे अपने कन्धे पर सहारा देकर गांव मे ओमी डाक्टर के यहा ले जा रहा था कि विजय के मकान से 10-15 मीटर आगे ज्यादा शराब के नशे मे होने के कारण हम दोनो लोग गिर गये । उसके बाद मैने पडोस मे मंगल के मकान का दरवाजा पीटा मदद मांगनी चाही मंगल की पत्नी श्रीमती मुन्नी एक नजर देखा और मुझे वहा से चले जाने की बात कहकर दरवाजा बन्द कर लिया फिर मैने अपने साथ काम करने वाले दोस्त सोनू पुत्र राजवीर को इस सम्बन्ध मे बताया जो मेरे साथ मौके पर आया लेकिन नजर अन्दाज कर मुझे वहां से चले जाने की बात कहकर वह भी वहा से चला गया फिर मैने अपने दोस्त लुक्का उर्फ पिन्टू को बताया कि मैंने बाबा के सिर पर ईट मार दी है । उसने भी मुझे कहा कि तूने ज्यादा शराब पी ली है । तू अपने घर चला जा । घर आकर अपनी माता से बताया जिसने मुझे दो चार थप्पड लगाये और धमकाया मैं वहा से अपने कपडे बदलकर भीम के बाग के पास खेत मे जाकर सो गया । सुबह किसी समय मेरी आँख खुली मैं टयूलबैल पर नहाया तब तक मुझे पता नही था कि बाबा मर गये है । मैं गांव मे आया तब तक पुलिस आ चुकी थी तब मुझे बाबा के मरने की जानकारी हुई और सोनू व अन्य के कहने पर मै वहा से भाग गया । साहब सुक्की बाबा दो – तीन महीने पहले भी एक- दो बार मुझसे अप्राकृतिक सम्बन्ध बनवा चुके है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विकास पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम बड़ला कैथवाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ कार्यवाही मुकदमा अपराध संख्या 225/21 धारा 302 मे गिरफ्तारी व पूछताछ के आधार पर धारा 202 की वृद्धि की गयी ।
बरामदगी का विवरण आलाकत्ल ईट।

Post navigation

Previous: Bihar news भूसा भरी पलटी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Next: मेरठ न्यूज: दो वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे कूटरचित दस्तावेजो के सहारे बैंक से ठगी करने का अभियुक्त राकेश त्यागी गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.