मेरठ न्यूज: शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।

Meerut News: Police Commemoration Day was celebrated at the martyr memorial site.

Meerut News: Police Commemoration Day was celebrated at the martyr memorial site.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज 21 अक्टूबर को ’’पुलिस स्मृति दिवस’’ पर पुलिस लाईन जनपद मेरठ में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, परिक्षेत्र मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीगण द्वारा अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारियों को श्रृद्वांजलि अर्पित की गयी। इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ट अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से कुछ निर्देश व कार्य शैली को अच्छा बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक समाज में पुलिस की जो अच्छी छवि बनी है।

Meerut News: Police Commemoration Day was celebrated at the martyr memorial site.

हम सबको मिलकर और अच्छा बनाना है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू करना है। ताकि समाज में रह रही हमारी माताओं बहनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। वो निडर होकर बाहर निकल सके। हमको अपराधिक घटनाएं करने वालो पर अंकुश लगाना है। समाज में रह रहे असामाजिक तत्वों को सुधारकर एक नई दिशा दिखानी है। दूसरी और बॉर्डर पर हमारी रक्षा देश के जवान करते हैं। और समाज में हमारी रक्षा पुलिस प्रशासन करता है। लाखो पुलिस वाले जब रात को जागते हैं तब हम चैन की नींद सोते है। हमको इनके बलिदान की सराहना के साथ कदर भी करनी चाहिए। पुलिस प्रशासन हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Trending News