मेरठ न्यूज: मेरठ की टूटी सड़कों से लोग हो रहें परेशान।

IMG-20210531-WA0086
Share News

संवाददाता: रेनू

कई ऐसी सड़के हैं जिन पर चलना दूभर है! सूरज कुंड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब सडकों के गड़्ढों से वाहन व चालक दोनों को होता है रोजाना नुकसान! मेरठ जिले में सुरज कुंड की टूटी सडकों के कारण लोग बहुत ही परेशान हैं। नगर निगम की ओर से टूटी सड़कों की मरम्मत तो कराई जाती है लेकिन वह दो माह से ज्यादा नहीं चल पाती है। इतना ही नहीं एक बार सड़क में गड्ढा होने के बाद उसको मरम्मत करने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती जा जाती है कि तब तक पूरी सड़क ही टूटी जाती है। मेरठ जिले में कई प्रमुख सड़कों से गुजरना तो बहुत ही दुर्भर हैं। सड़कों पर इतने गहरे गड़्ढे हैं कि कई बार वाहन भी गिर जाते हैं। लोगों को चोट लगने के अलावा वाहनों को नुकसान होता हैं ओर दुसरी तरफ हल्की सी बरसात होने पर यहां सुरज कुंड रोड की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।
रात के समय यहां से आना जाना वाहनों को लोगों को नुकसान पहुंचता है। कयोंकि रात को गढ्ढे दिखाई ही नही देते है। दुघटना के आसार अधिक हो जाते है।
नगर निगम को इन सभी तरह की लापरवाही ने लोगों को परेशानी में डाला हुआ है।

You may have missed