मेरठ न्यूज: लाकडाउन के दौरान पैदल गस्त लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक

IMG-20210531-WA0088
Share News

संवाददाता: रेनू

सरकार के आदेशानुसार लाकडाउन को सफल बनाने के लिए। मेरठ जिले में आज 31 मई को कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पैदल गस्त लगाते हुए। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार अपनी पुलिस टीम के साथ प्रशासन द्वारा गस्त लगाने का मुख्य कारण है कि बहुत लौगों ने लाकडाउन के नियमों की धज्जियाँ उड़ा रखीं है। इसलिए गस्त के माध्यम से जनता को अपील की गई हैं कि कोविड -19 को लेकर आप लोग एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखे। और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ताकि इस कोविड – 19 की चैन को तोड़ा जा सके। और इस महामारी से कोई भी व्यक्ति ग्रसित ना हो। सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के आदेशानुसार रेलवे रोड चौपला, एसएसपी आवास, सदर बाजार शिव चौक के पास कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। पुलिस द्वारा बिना वजह सड़को पर घूम रहे व बिना किसी वजह के गाड़ी लेकर चलने वाले लोगों को सख्ती दिखाते हुए हिदायत दी गई कि सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का पालन किया जाए। और बिना काम के सड़को पर ना निकले। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि जो भी कोविड- 19 के नियमो का उलंघन करता पकडा गया। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसको किसी भी रूप में बक्शा नहीं जायेगा।

You may have missed