Meerut News: Organized a camp courtesy of Guru Gorakhnath Kamdhenu Gau Seva Samiti
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज 25 नवंबर को गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के सौजन्य से एक कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 15 साल से लेकर 35 साल तक की महिलाओं व बेटियों के लिए निशुल्क कार्ड की व्यवस्था की गई। जिससे प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटल में महिला व बेटियां अपना इलाज करा सकती है। और सब लोगों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्ड बनवाए और इस योजना का महिलाओं व बेटियों ने भरपूर लाभ उठाया। और महिला व बेटियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों में इसका प्रचार प्रसार किया। और लोगों ने गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति समाज हित के लिए हमेशा कार्य करती रहती है गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति ने समाज हित के लिए अनेकों कार्य करने का संकल्प लिया है और माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा ने लोगों व बहन बेटियों से अपील की है कि गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति आने वाले समय में गुरु गोरखनाथ का मंदिर वह गौशाला की स्थापना माननीय मुख्यमंत्री द्वारा करवाएगी उसके लिए चाहे जितना भी समय लगे वह अपने कार्य पर निरंतर प्रयास करती रहेगी धन्यवाद गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा हर पाल जाटव जी प्रवेश पालीवाल जी शोभाराम कसाना जी दीपक पाल जी संदीप वर्मा जी रामशरण सैनी जी अन्य लोग उपस्थित रहे।