मेरठ न्यूज: स्थानीय लोगों को मिली राहत।

Meerut News: Relief for the local people.

Meerut News: Relief for the local people.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत जेल चुंगी चौराहे से शुरु होने वाला नाला 150 मीटर दूरी तक जिसकी सफाई क्षेत्रिय लोगों के अनुसार लगभग 7-8 वर्ष से नहीं हुई थी। जिससे लोगों के घरों से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। आज स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र के सफाई निरिक्षक रवि शेखर व वार्ड के सफाई नायक सुनील मनोठिया से वार्ता कर मशीन मंगवाकर नाले की तली तक सफाई कराई गई। बरसात के मौसम में नाले चोक हो जाने के कारण बरसात का गंदा पानी सड़को पर और घरों के सामने भर जाता था।

जिस कारण यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। उस गंदगी में पनपने वाले मच्छर घरों में जाकर नई नई बीमारियों को जन्म देते थे। जिस घर में रहने वाले छोटे छोटे बच्चे बीमार हो जाते थे। नगर निगम अगर समय समय पर नालों की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देता रहे। तो कॉलोनियों में गंदगी जमा नही हो सकती है। ऐसी स्थिति मेरठ शहर की ओर जगह पर भी देखने को मिल सकती हैं।

You may have missed