मेरठ न्यूज: अंसल कालोनी में सड़क का शिलान्यास 

Meerut News: Foundation stone laid for road in Ansal Colony

Meerut News: Foundation stone laid for road in Ansal Colony

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आज शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कपूर ने आज अंसल कालोनी व आई ब्लॉक में नारियल फोड़ कर सड़क का शिलान्यास किया। काफी सालो से दोनो कॉलोनी की सड़को का बहुत बुरा हाल हुआ था। पैदल चलने वाले व्यक्तियों को बहुत ही परेशानी होती थी। दोपहिया वाहन भी बहुत इस सड़क पर वाहन चलाते समय गिर जाते थे। कॉलोनी के अंदर छोटे छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग भी रहते थे। बड़े बुजुर्ग और बच्चो को सड़क पर पैदल चलने में भी बहुत दिक्कत होती थी। बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण तो ओर भी ज्यादा परेशानी होती थी। क्योंकि बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था। इस समस्या से कॉलोनी की काफी से बहुत ज्यादा पीड़ित हो रही थी। आज काफी समय के बाद कॉलोनी की जनता की फरियाद पूरी हुई। और मंडल अध्यक्ष जी ने कॉलोनी निवासियों को साथ लेकर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। जिस वजह से आज निवासियों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा रामकुमार चौबे व समस्त कोलोनीवासी उपस्थित रहे।

You may have missed