मेरठ न्यूज: सालो से सिल्ट से अटा पड़ा नाला, नगर निगम ने किया साफ।

Meerut News: Silt filled drain for years, Municipal Corporation cleaned it.

Meerut News: Silt filled drain for years, Municipal Corporation cleaned it.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में गंदगी को लेकर जनता काफी परेशान हो रही थी। जहा देखो वहा कूड़े के ढेर लगे रहते थे। और नालियों का कीचड़ बाहर गलियों में और सड़को पर आ जाता था। जिस कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को और वाहन चालकों को भी बहुत परेशानी होती थी। और इस प्रकार की गंदगी के कारण बीमारियां भी फैलती थी। लोगो की इन समस्याओं को दूर करने हेतु नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर इस परेशानी को दूर करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मेरठ शहर के प्रसिद्ध डीएन इंटर कॉलेज के दोनो तरफ बड़े बड़े नाले बने हुए हैं। जो आस पास बनी डेयरी की वजह से गोबर से अटे पड़े रहते है। डीएन इंटर कॉलेज के सामने बना यह नाला सालो से गोबर और सिल्ट की वजह से अटा पड़ा था। बरसात के मौसम में पानी बाहर तक भर जाता था। जिस वजह से दुकान वालो को भी काफी परेशानी होती थी। इस समस्या का निस्तारण हेतु नगर निगम ने नाले के ऊपर बनी रैंप को तोड़ कर मशीन से इसकी सफाई कराई। सफाई के दौरान यहां पर सिल्ट के साथ साथ बड़े बड़े पत्थर भी निकले। निगन के इस कार्य की आस पास के लोगो व दुकानदारों ने सराहना की। और सफाई अभियान में सहयोग भी किया।

Trending News