मेरठ न्यूज: आगामी त्यौहार के चलते बाजार में लौटी रौनक व लगा जाम।

Meerut News: Due to the upcoming festival, there was a rush and jam in the market.

Meerut News: Due to the upcoming festival, there was a rush and jam in the market.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश में पिछले साल लगे लॉक डाउन की वजह बाजार में काफी मंदी आ गई थी। लोगो के पास पैसा नहीं बचा था। लोग प्रतिदिन भी अपना और अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर रहे थे। तो बाजार में कैसे जाए। जुलाई माह से मार्च माह तक बाजार में थोड़ी सी रौनक लौट रही थी। की फिर अप्रैल माह के आस पास फिर से लॉक डाउन लग गया। इस लॉक डाउन की वजह से बाजार बिलकुल ही सुनसान हो गया था। काफी लोगो की तो नौकरी भी चली गई थी। लेकिन अब धीरे धीरे समस्या समाप्त होती जा रही है। अब आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में रौनक लौटने लगी है।
लोग अपने परिवार के साथ अब बाजार में आकर खरीदारी करने लगे है। हिंदू धर्म का मुख्य त्यौहार करवा चौथ है। जिसमे महिलाएं अपने श्रंगार आदि का सामान खरीदती है। इन सभी सामानों को लेकर बाजार में माताओं और बहनों की काफी भीड़ आने लगी है। दिवाली को लेकर भी दुकानों पर समान सजने लगा है। इसी के चलते बाजार में उमड़ी भीड़ के कारण जाम भी लगने लगा है। वैली बाजार में उमड़ी भीड़ के दोपहर में जाम लग गया। पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।

Trending News