Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: भीषण गर्मी के चलते समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने किया जल वितरण

जनवाद टाइम्स 5 July 2021
IMG-20210705-WA0096
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसी भीषण गर्मी में रोड पर चलने वाले रिक्शा चालक टेंपो चालक और आम जनता झुलस रही है, लेकिन इनको रास्ते में पानी पीने की कोई सुविधा भी नहीं है। ज्यादातर रोड पर काम करने वाले रिक्शा चालक अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलते हैं।

IMG 20210705 WA0096

लेकिन वह भी कुछ देर में पानी गर्मी के कारण गर्म हो जाता है। और इन्हीं लोगों के लिए कुछ संस्थाएं और संगठन मिलकर जल वितरण करने में लगे हैं। ताकि इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल जाए। कुछ लोगो को खाने की भी सुविधा दी जा रही है। इसी तरह समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष जफर चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाना नौचंदी के पास सड़क पर जल वितरण करने का कार्य शुरू किया। जिसमें रूह अफजा का मीठा शरबत वितरण किया गया और यह मीठा शरबत 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक लगाया गया।

IMG 20210705 WA0095

शरबत बाँटते सपा कार्यकर्ता

और इसमें लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी वही सपा नेता आदिल चौधरी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडे पानी की एक बूंद भी मिल जाए तो वह अमृत के बराबर है इसलिए उन्होंने अपने साथ के कार्यकर्ताओं को भी जागरूक करते हुए बताया की सामाजिक कार्य करने से जो सुकून और आनंद है वह कहीं नहीं है वही जफर चौधरी महानगर उपाध्यक्ष पिछले कई दिनों से लगातार शहर में जगह-जगह पानी का स्टाल लगाकर लोगों को शरबत पिला रहे हैं वहीं इसी मौके पर महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी महानगर उपाध्यक्ष जफर चौधरी अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: यूनिवर्सल प्ले स्कूल ने ग्लोबल सोशल कनेक्ट के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण
Next: मेरठ न्यूज़ : सर पर छत नहीं, खाने को रोटी नहीं, क्या है यह गरीब ?

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.