मेरठ न्यूज: दो दिन से हो रही बारिश से हुआ जगह जगह जल भराव।

IMG-20211018-WA0026
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

ग्लोबल वार्मिंग के चलते दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह जगह बरसात का पानी भर गया है। गली मोहल्लों की तो छोड़ो थाने में भी बरसात का पानी भर गया है। पुलिस वालो को भी और फरियादियों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। कुछ जगह तो ऐसी है। जहा कूड़े के ढेर लगे होने के कारण बारिश की वजह से कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं। और बदबू इतनी ज्यादा आ रही है की वहा से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कुछ जगह तो ऐसी है। जहा पर पैदल वाले व्यक्तियों को ज्यादा आना जाना लगा रहता है। और उनको उस गंदगी के बीच से निकल कर जाना पड़ रहा है। यही कारण है बीमारी फैलने का। बारिश के कारण सड़को पर भी बीच बीच में जाम लग रहा है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में लगी है। ताकि किसी को भी कोई ज्यादा समस्या ना हो। नगर निगम की तरफ से पूर्ण रूप ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Trending News