मेरठ न्यूज: गंदगी के कारण इंसान के साथ साथ जानवरो की जान भी खतरे में।

Meerut News: Due to filth, the lives of humans as well as animals are in danger.

Meerut News: Due to filth, the lives of humans as well as animals are in danger.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार और नई बस्ती के सामने जनता कूड़े के ढेर पर जिंदगी जी रही है। कोई जिए या मरे नगर निगम अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है। एक तरफ तो देश में डेंगू जैसी बीमारी फैल रही है। लोग रोज डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। वही दूसरी और सरकार और प्रशासन की तरफ से साफ सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। और जनता से अपील की जा रही है। की अपने आस पास विशेष ध्यान रखें। नगर निगम को भी साफ सफाई के लिए सब सुविधा दी जा रही है। लेकिन विभाग अपने एसी वाले ऑफिस में बैठा है। विभाग को जिंदगी और मौत का खेल दिखाई नहीं दे रहा है। इस गंदगी से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इंसान कैसे जिए। इस गंदगी के ऊपर बैठने वाले मच्छर यहां रोज बिकने वाली खाने पीने की चीजों पर बैठते है। और वही दूषित समान घरों में जाता है। जिसका सेवन करने से लोग बीमार हो सकते हैं। बरसात में यहां पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं हो पाती है। क्योंकि विभाग की तरफ से कोई भी काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Trending News