मेरठ न्यूज: सुनसान पड़ा रेलवे स्टेशन,  गंदगी का लगा ढेर।

IMG-20210924-WA0054
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले का जाना माना सिटी रेलवे स्टेशन जो हमेशा भीड़ से खचाखच भरा रहता था। लेकिन पिछले साल लगे लॉक डाउन की वजह से काफी फर्क पड़ गया। इस परेशानी से तो इंसान बाहर निकला नही की फिर से दो महीने के लॉक डाउन ने तो जैसे कमर तोड़ दी। सभी काम धंधा बंद हो गया। काफी लोगो की नौकरी चली गई। जिस कारण यहां लोगो का आना जाना बंद हो गया।

Meerut News: A deserted railway station, a pile of dirt.

कुछ ट्रेन भी बंद कर दी गई थी। जिस कारण रेलवे को भी काफी नुकसान हुआ। साथ ही डेंगू के चलते कुछ लापरवाही भी देखी जा रही है। ट्रैक के बराबर में बनी नालियों में प्लास्टिक की पनी जमा है। जिस कारण गंदा पानी आगे नहीं निकल पाता है। आओ देखे स्टेशन के बाहर की हालत: स्टेशन के बाहर देखो किस तरह से गंदगी फैली है। झाड़ियां खड़ी है। प्लास्टिक की पनिया पड़ी है। जिनमे सड़ा गला खाना भी होता है। जिन पर मक्खियां भिनभिनाती रहती है। और यही मक्खियां इंसान के ऊपर भी बैठती है। क्या इससे बीमारी नहीं फैलेगी। क्या इस बीमारी से इंसान बीमार नही होगा। जबकि रेलवे के पास सफाई कर्मचारियों की कमी नही है। फिर भी सफाई क्यों नही होती।

Trending News