मेरठ न्यूज: कचहरी वाला नाला पानी से भरा। घरों की दीवार कमजोर।

IMG-20210702-WA0013
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में जहा छोटी छोटी कॉलोनी बनी है। जिनमे कुछ कॉलोनी तो बिलकुल नाले के किनारे पर बनी है। कालोनियों से निकलने वाला गंदा पानी जो छोटी छोटी नालियों के द्वारा इन बड़े नालों में आकर गिरता है। लेकिन इन नालों की समय समय पर अच्छे से सफाई ना होने के कारण पानी वही रुक जाता है। और इसी कारण फिर नाले में दल दल जैसी एक शिल्ट सी बन जाती है। जो अंदर ही अंदर नाले के किनारे पर स्थित घरों की बुनियाद को कमजोर कर रही है। जिसकी वजह से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। दूसरा नाले में गंदगी भर जाने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर आ जाता हैं। और जिस कारण यह गंदा पानी सड़क पर बने गड्ढों में भर जाता है। इससे न सिर्फ लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, बल्कि कीचड़ और गंदा पानी जमा होने की वजह से मच्छर और दुर्गंध से भी लोगों का बुरा हाल है। सड़कें भी जगह जगह टूटी हुई हैं। यह लोग इस सड़क पर गिरने के भय से बहुत आराम से वाहनों को चलाते हैं। अगर ये गिर गए होते तो शारीरक चोट भी आ सकती थी वहीं दुसरी और गढ्ढो के डर से वाहन चालकों को बहुत ही धीरे वाहन चलाना पड़ रहा है। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। इसके बावजूद सुविधाओं की कमी से लोग लगातार जूझ रहे हैं। इससे उन्हें छुटकारा नहीं मिल सका है। यह नगर निगम की लापरवाही ही तो हैं जो लोगों के जिदंगी से खिलवाड़ कर रहा है। किसी को भी किसी तरह की जनहानि हुई तो क्या नगर निगम इसकी भरपाई कर पाऐगा।

Trending News