मेरठ न्यूज: आचार संहिता में चल रहा निर्माण कार्य।
Meerut News: Construction work going on in the code of conduct.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता के अंतर्गत कोई भी नया कार्य नहीं किया जा सकता है। लेकिन यदि कोई पुराना कार्य रुका हुआ है तो वो किया जा सकता है। लेकिन आज देखा की ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी की गलियों में टाइल बिछाने का काम शुरू किया जाने वाला है। और रोहटा रोड स्थित बन्नू मिया कॉलोनी में भी टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह निर्माण कार्य रुका हुआ कार्य है। या नया कार्य है। इस बात का अभी पता नहीं है। क्योंकि आचार संहिता लागू होने के बाद निर्माण कार्य नहीं किया जाता है। न्यूज के माध्यम से प्रशासन को और इस प्रकार के कार्य से जुड़े विभाग को सूचित किया जा रहा है की यह निर्माण कार्य किसकी अनुमति से हो रहा है। अगर यह कार्य अवैध तरीके से हो रहा है तो इस पर करवाई होनी चाहिए।