मेरठ न्यूज: नाले हुए चोक, दुकानों के आगे भरा गंदा पानी।

Meerut News: Choked drains, dirty water filled in front of shops.

Meerut News: Choked drains, dirty water filled in front of shops.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

तीन चार दिन से हो रही लगातार बारिश के व्यापार और उद्योग पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आम जनता को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। कारण शहर में मेट्रो का काम चल रहा है। जिस कारण एक तो रास्ते छोटे हो गए हैं। और साथ जगह जगह पर सड़के टूटी हुई है। उनमें गड्ढे बन गए हैं। और उनमें बरसात का पानी भी भर गया है। जिस कारण नौकरी पेशा वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही दूसरी ओर प्रतिष्ठानों के सामने नाले चोक हो जाने के कारण नालों का गंदा पानी और बरसात का पानी दुकानों के ही सड़को पर जमा हो गया है। जिस कारण प्रतिष्ठान मालिको को अपनी दुकान खोलने में परेशानी हो रही है। उनके सामने यह भी समस्या आ रही है की यदि दुकान खुल भी जाए तो ग्राहक दुकान तक कैसे पहुंचेगा।

क्योंकि आने जाने के रास्ते पर तो गंदा पानी भरा हुआ है। नगर निगम इस समस्या की ओर ध्यान दे। अगर समय समय पर इनकी सफाई होती रहे तो यह कभी भी चोक नही होगे। क्षेत्र के पार्षद और नगर निगम अधिकारी जल्द से जल्द इस बड़ी समस्या की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करे। और इस परेशानी का समाधान करे।

You may have missed