मेरठ न्यूज: अवैध अस्लाह के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया।

IMG-20211007-WA0097
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 07 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशन में जनपद मे हो रही मोबाइल छिनैती की धरपकड कर गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के कुशल निर्देशन में चैकिंग के दौरान थाना दौराला पुलिस द्वारा अभियुक्त सचिन पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी नजदीक मिल कालोनी सकौती थाना दौराला जनपद मेरठ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना दौराला पर मुकदमा अपराध संख्या 336/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है। बरामदगी एक अवैध तमंचा 315 बोर। अभियुक्त सचिन का आपराधिक इतिहास मुकदमा अपराध संख्या 336/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दौराला जनपद मेरठ। गिरफ्तार करने वाली टीम के नाम
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना दौराला जनपद मेरठ, अवधेश सिंह, तेजवीर सिंह थाना दौराला जनपद मेरठ, कुंवरपाल थाना दौराला जनपद मेरठ।

Trending News