मेरठ न्यूज: बाजार में चारो तरफ बिक रहे हैं अपने देश के बने उत्पाद।

IMG-20211104-WA0131
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज देश भर दिवाली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी परिवार के लोग अपने घरों में मिट्टी से बने दीपक, मोमबत्ती को जलाकर व फूलो की झालर लगाकर माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति की पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए आज चारो तरफ अपने देश के उत्पादों से दुकानें सजी हुई है। और जनता खूब जमकर खरीदारी कर रही है।
आज दिवाली त्यौहार के चलते बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं, बच्चे, लड़कियां आदि सभी बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल पड़े हैं। बाजार में एक दम से अच्छी खासी भीड़ दिखने लगी है।आगामी त्यौहार दीवाली के चलते बाजार में रौनक लौट आई है। लोग अपने परिवार के साथ अब बाजार में आकर खरीदारी करने लगे है। दीपावली को हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहार में माना जाता है। जिसमे महिलाएं अपने श्रंगार, घर का सामान, कपड़े आदि चीजे खरीदती है। इन सभी सामानों को लेकर बाजार में माताओं और बहनों की काफी भीड़ आने लगी है। दिवाली को लेकर भी दुकानों पर समान सजने लगा है। इसी के चलते बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में उमड़ी भीड़ ने रौनक लौटा दी। भीड़ होने के कारण पैदल चलने वाले व्यक्तियों को भी बहुत परेशानी हो रही थी।

Trending News