मेरठ न्यूज: सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused arrested while betting
Share News

मनीष गुप्ता :मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेशानसार क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस इंचोली ने सट्टे वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। इसी क्रम में सफलता हासिल करते हुए।

Meerut News: Accused arrested while betting

थाना इंचोली पुलिस द्वारा ग्राम बहचोला से अभियुक्त सतेंद्र पुत्र रूपराम निवासी ग्राम बहचौला थाना इंचोली मेरठ को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से सट्टे का पर्चा, गत्ता, पेंसिल व 560 रूपए नगद बरामद किए गए। थाना इंचोली पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। थाना पुलिस ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से सटे की खाई बाड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की और से सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना सरधना पुलिस द्वारा ग्राम सलावा से अभियुक्त हरिओम सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम सलावा थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार किया गया।

Meerut News: Accused arrested while betting

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व 15 पव्वे जीआर 8 टाइम्स विदेशी शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरधना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई। थाना पुलिस ने कहा की शराब की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed