मेरठ न्यूज: नाम बदल कर अवैध संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210822-WA0056
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानुसार चलाए जा रहे लंबित विवेचनाओ के निस्तारण एवम वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा थाना सदर बाजार में 20 अगस्त को पीड़िता मंजू पत्नी छोटे निवासी टंडेल मोहल्ला रजबन बाजार थाना सदर बाजार मेरठ द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिसमे आरोप है कि अनिल सैनी पुत्र शाहभूदिन निवासी 197 पुराना मोहनपूरी थाना सिविल लाइन मेरठ स्थाई पता सराय झाझन पुराना होली मेला कस्बा व थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर उम्र 35 वर्ष ने अपने आप को हिंदू नाम अनिल सैनी बताते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसकी पहली पत्नी द्वारा यह बताया गया कि यह मुस्लिम धर्म का अब्दुल सलाम है। और इसके द्वारा अन्य हिंदू लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध बनाए हुए हैं। यह तुम्हे भी बर्बाद कर देगा। इसके बाद पीड़िता ने एक दिन चोरी से से एक दिन आरोपी के पर्स से कुछ कागजात चुरा लिए। जिसमे उसका ड्राइविंग लाइसेंस जिसमे उसका नाम विक्की लिखा था। और आधार कार्ड मिला। जिसमे उसका नाम अनिल सैनी लिखा था। इस पर जब पीड़िता द्वारा अनिल सैनी उर्फ अब्दुल सलाम उर्फ विक्की से मुस्लिम होने के संबंध में पूछा गया। उसके द्वारा पीड़िता को बुरी तरह पीटा गया। थाने पर सूचना एवम मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना पुलिस द्वारा तुरंत करवाई करते हुए अनिल सैनी उर्फ अब्दुल सलाम उर्फ विक्की निवासी 197 पुराना मोहनपुरी थाना सिविल लाइन मेरठ स्थाई पता सराय झाझन पुराना होली मेला कस्बा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर उम्र 35 वर्ष को 21 अगस्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Trending News