मेरठ न्यूज: 65वी बार किया ब्लड डोनेट।

Meerut News: Donated blood for 65th time.

Meerut News: Donated blood for 65th time.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

23 वर्षीय प्रियंका रेलवे रोड विमल श्री हॉस्पिटल में थी एडमिट। सुबह से परिवार वाले बहुत परेशान थे। बिहार के रहने वाले मेरठ में कहां से लाएं अनजान शहर में 2 डोनर जानकार थे लेकिन वे परंतु वे फेल हो चुके थे। जैसे ही जीवनदान फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष सोनू शर्मा को पता लगा कि उनको रक्त प्लेटलेट की आवश्यकता है तत्काल जहां वह थे वहीं पहुंच गए उस टाइम प्रियंका के परिवार वाले सुभारती ब्लड बैंक में बैठे थे तुरंत वहां पर पहुंचकर अपना ब्लड टेस्ट कराया और ब्लड प्लेटलेट डोनेट की सोनू शर्मा ने अब तक 65वी बार किया रक्तदान। मेरठ जिले में ही नही बल्कि सोनू जी को जहा कही से भी सूचना मिलती है की हमको ब्लड की जरूरत है। सोनू वही पर ब्लड की व्यवस्था करवा देते। अभी तक ना जाने कितने अनगिनत लोगो के लिए ब्लड की व्यवस्था करवा चुके हैं। और खुद भी सोनू जी ब्लड देने से पीछे नहीं हटते है। जीवनदान के द्वारा जगह जगह हेल्थ चेकअप का कैंप भी लगाया जाता है।

You may have missed