Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार, भारी मात्रा मे माल बरामद।

जनवाद टाइम्स इटावा 31 October 2021
IMG-20211031-WA0074
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

गिरफ्तारी 05 नफर अभियुक्त व बरामदगी 08 तमंचे पूर्ण चालू हालत में शिकंजा, वैल्डिग मशीन व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण छोटे बडे हथौडे, दो ड्रिल मशीन एक छोटी व एक बडी रंग लाल, व एक हैण्ड ग्रेण्डर (घिसाइ मसीन), पाँच पीस घिसाई वाले ग्रेण्डर मशीन के व दो हाथ से चलाने वाले बर्मा (छोटे- बडे) जिस पर उपर मुठिया लगी है, डाई आठ, गैस मशीन एक, पिन वाइस बर्मा एक, इंची टैप एक, कुल्हाडी एक, पैचकस दो छोटे व दो बडे, एक चाबी, तीन पाना, ड्राई चुडी काटने वाले एक, आरी पत्ता एक, आरी बडी एक, आरी छोटी एक, तिकोर रेती तीन, रेती तिकौना तीन, सादा रेती सात, सिंकचा दो, जम्भूड, पाईप रिंच एक, ड्राई मशीन एक, ड्राई पैचकस गुच्छा छः, पैन वाइस एक, गुनिया (पैमाना) एक, सरिया चार जिनमे तीन सूत एक, ढाई सूत तीन, लकडी छिलना (निहान) एक, ट्रैगर पत्ती एक, चाबी छः व पाँच अदद खोखे 315 बोर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चैकिग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन व वाँछित अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान मे क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना भावनपुर मेरठ फोर्स के साथ थाना क्षेत्र मे चैकिग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिन कर रहे थे, तो मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति रूकनपुर ईट भट्टे के पास से अवैध तमंचे लेकर आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर रूकनपुर ईट भट्टे के पास से एक व्यक्ति को 02 अवैध तमंचे साईलेंसर युक्त (नाल) के गिरफ्तार किया गया । पकडे गये अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचो के बारे मे पूछा गया तो बताया कि मै यह तमंचे गुफरान उर्फ पप्पू से खरीदकर लाया हूँ जो अपने साथियो के साथ यहाँ से 200 मीटर दूर तमंचे बना रहा है । अभियुक्त की निशादेही पर रूकनपुर ईट भट्टे से 200 मीटर दूर ईख के खेत से अभियुक्तगण को अवैध तमंचे बनाते समय भारी मात्रा मे तमंचे व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनसे विस्तृत पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण ने बताया कि हम सभी लोग अवैध तमंचा बनाने के लिए रात्रि मे सामान लेकर आते है और बनाकर यहाँ बेचकर चले जाते है । जिससे हमे काफी लाभ हो जाता है । गिरफ्तार अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व मे अवैध तमंचे बनाने के अपराध मे अन्य थानो से जेल जा चुके है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण शहजाद पुत्र शकूर निवासी ग्राम भमबाडा थाना रतनपुरी जिल मुजफ्फरनगर, गुफरान उर्फ पप्पू पुत्र इकलास निवासी ग्राम पिठलौकर थाना सरधना जिला मेरठ, शहजाद पुत्र मारूफ निवासी ग्राम पिठलोकर थाना सरधना जिला मेरठ, खालिद पुत्र ईशाक निवासी ग्राम पिठलोकर थाना सरधना जिला मेरठ, वारिस अली पुत्र इसाक निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: सड़को पर सजने लगे अपने देश के हाथो से बने समान।
Next: मेरठ न्यूज: चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.