Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: पी0एन0बी0 बैंक के ए0टी0एम0 को काटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया।

जनवाद टाइम्स इटावा 25 June 2021
IMG-20210625-WA0046
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 25 जून को थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा 23 नवंबर को थाना सरुरपुर क्षेत्र मे हुई पी0एन0बी0 बैंक के ए0टी0एम0 को काटने की घटना जिसके सम्बन्ध मे थाना सरुरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/21 धारा 457/380/511 बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस जिन्दा व 01 एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार फर्जी नंबर प्लेट व ए0टी0एम0 मशीन काटने के औजार बरामद किये गये।
24 जून को थाना प्रभारी सरूरपुर चैकिंग संदिग्ध, व्यक्ति वाहन व कस्बा खिवाई मे ए.टी.एम. काटने की घटना की पतारसी सुरागरसी मे हर्रा मोड पर मौजूद थे कि तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि कल रात कस्बा खिवाई में मेरठ बडौत मार्ग पर स्थित पी0एन0बी0 बैंक के ए0टी0एम0 को काटने वाले व्यक्ति जो कि कल रात्रि में ए0टी0एम0 काटने की घटना के बाद अपने रिश्तेदार के पास कस्बा खिवाई में ही छिप गये थे तथा दिन मे पुलिस की चैकिंग के कारण बाहर नही निकल पाये थे आज खिवाई से किसी लिंक रोड के रास्ते अपनी स्विफ्ट कार रंग ग्रे से निकलने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल के साथ हर्रा मोड से कस्बा खिवाई की तरफ चल दिये तथा थाने के द्वितीय मोबाइल को कस्बा खिवाई की तरफ आने के लिए कहा । खिवाई नांरगपुर मार्ग पर भट्टे से करीब 700-800 मीटर नांरगपुर की तरफ सामने से आ रही द्वितीय मोबाइल मे बदमाशो ने अपनी स्विफ्ट कार से जान से मारने की नियत से जोर से टक्कर मार दी जिससे दोनो गाडियां क्षतिग्रस्त हो गयी तथा एक बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर सीधे तमंचे से फायर कर दिया । जिससे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मे अपने आप को बचाकर, घेर घोटकर आवश्यक बल प्रयोग कर 02 व्यक्तियो को पकड लिया व 03 व्यक्ति फायर करते हुए रास्ते के किनारे गन्ने के खेतो मे भाग गये। पकडे गये बदमाशो के नाम शाकिर पुत्र जाफर रांघड व मोहसीन पुत्र नजर मोहम्मद निवासीगण छोटी मस्जिद के पास, निकट गुल्लु की परचुन की दुकान भोजपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद है जिनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा गिरोह के सदस्यो की अलग अलग टीमे बनाकर अलग अलग जगहो पर ए0टी0एम0 काटने की घटनाओ को अंजाम दिया गया है, साथ ही शाकिर ने बताया कि वह पहले फ्लैटो/मकानो मे चोरी करता था पहले इन्होने नरौरा के एनटीपीसी के फ्लैटो मे वर्ष 2014 मे चोरी की थी तथा वर्ष 2017 मे सैक्टर 31 फरीदाबाद में फ्लैट में अपने साथियो के साथ चोरी की थी। 23 जून को कस्बा खिवाई मे स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को भी इन्ही के द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था । गिरफ्तारशुदा व फरार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जो आये दिन स्थान बदलकर एटीएम लूटने की घटनाओं को अंजाम देते है पूर्व मे जनपद नोएडा थाना बीटा -2 मुकदमा अपराध संख्या 824/20 की घटना भी स्वीकार की है। 23 जून की घटना पर थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर कुशल कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल शातिर लुटेरे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जिसकी क्षेत्र की जनता द्वारा भूरी – भूरी प्रशंसा की जा रही है । पकडे गये अभि0गणो के आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम पते शाकिर पुत्र जाफर रांघड निवासी छोटी मस्जिद के पास , निकट गुल्लु की परचून की दुकान भोजपुर थाना – भोजपुर जनपद – गाजियाबाद, मोहसीन पुत्र नजर मौहम्म्द निवासी छोटी मस्जिद के पास निकट गुल्लु की परचून की दुकान भोजपुर थाना भोजपुर जनपद – गाजियाबाद फरार अभियुक्तगणों के नाम पते सद्दाम त्र वहीद निवासी ग्राम शिकारपुर थाना सदर ताबूड जिला नूह हरियाणा व सब्बा पुत्र जानू नि ऐसी ग्राम शिकारपुर थाना सदर ताबूड जिला नूह हरियाणा, वसीम पुत्र रफी निवासी ग्राम शिकारपुर थाना सदर ताबूड जिला नूह हरियाणा, असलूप खान पुत्र सुभान खान निवासी ग्राम शिकारपुर थाना सदर ताबूड जिला नूह हरियाणा
बरामदगी का विवरण एक तमंचा 15 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल OPPO कम्पनी व एक डोंगल JIO व रबर बैंड 02 पैकेट, फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट REG NO- DL 6CR 2701 लगी एक स्विफ्ट कार रंग सिल्वर, ATM मशीन काटने के औजार – एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक 5 KG का LPG गैस सिलेण्डर रंग लाल, दो छोटे सब्बल सरिया, एक पीठ्ठू बैग, दो छतरी, एक लोहा ( ताला आदि ) काटने की सन्डासी, रबड के दो पाईप व गैस कटर।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मवाना नगर कार्यकारिणी में अक्षय गुप्ता बने नगर अध्यक्ष एवम् विपिन मावी बने नगर उपाध्यक्ष।
Next: Etawah News: प्रेमिका के परिजनों को फसाने के लिये खुद को गोली मार कर घायल करने वाला गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026

Latest News

  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.