Bihar News : माले नेता सुनील कुमार राव ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, कहा- शासन-प्रशासन संवेदनहीन

IMG-20260814-WA0019
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, राशन सूची से गरीबों के नाम काटने पर रोक लगाने, गांवों में टैक्स वसूली बंद करने तथा जी राम जी के तहत काम देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से चल रहा सामूहिक उपवास माले नेता सुनील कुमार राव ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। इस दौरान उन्होंने माले नेताओं नवीन कुमार, हारून गद्दी, मोज्जमील हुसैन, अशोक कुशवाहा, मुखलाल मुखिया, धर्मेंद्र कुशवाहा और मंगल चौधरी समेत अन्य लोगों का अनशन तुड़वाया। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

IMG 20260814 WA0019

अनशन समाप्त कराने के बाद माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गरीबों की मांगों को लेकर आगे बड़े आंदोलन की तैयारी का संकल्प लिया।

पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार राव ने कहा कि विकास के तमाम दावों के बीच राज्य में भूमिहीनता और आवासहीनता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 30 प्रतिशत आबादी जिस जमीन पर बसी हुई है, वहां रहने वाले लोगों को अब तक मालिकाना हक का कागज नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हजारों घरों को उजाड़ दिया गया है और लाखों परिवारों को उजाड़ने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि जमींदारपरस्त राजनीति और भू-नौकरशाही के कारण कानून के प्रावधानों का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन बसेरा को भी पर्याप्त नहीं बताते हुए कहा कि इसकी कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

IMG 20260814 WA0018 scaled

माले नेता नवीन कुमार ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर कथित अनियमितताओं, दलित-गरीबों को वास-आवास का अधिकार देने तथा बैरिया के नीतिश नगर में वर्षों से बसे लोगों के लिए प्रस्तावित बंदोबस्ती को लंबित रखने के खिलाफ धारावाहिक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है।

माले नेता जोखू चौधरी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने, जी राम जी कानून के तहत काम देने, मजदूरों को उचित मजदूरी दिलाने, राशन कार्ड के लिए बने आधार में बदलाव कर सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने, पेयजल की समस्या का समाधान करने तथा राज्य के अकुशल मजदूरों के लिए दैनिक न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने और इसे सख्ती से लागू करने जैसी मांगों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 13 और 14 अगस्त को बैरिया अंचल/प्रखंड कार्यालय के समक्ष 24 घंटे का अनशन एवं सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया था। इस दौरान रामायण चौधरी ने अनशन पर बैठे लोगों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में ठाकुर साह, सुरेंद्र साह, धामू चौधरी, अखिलेश प्रसाद, मलक मुखिया, अनिल सिंह, शिवप्रसाद मुखिया, योगेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Trending News